चाईबासा: हैरान करने वाला ये मामला झारखंड के चाईबासा का है। गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए मां से पैसा मांगा। मां ने इनकार किया तो युवक आहत हो गया। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षयी अंतु हाईबुरु के रूप में हुई है। सुसाइड की इस हैरान करने वाली घटना के विषय में जिसने भी सुना, हैरान रह गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात अंतु हाईबुरु घर पहुंचा। वह नशे की हालत में था । उसने मां से पैसे मांगे। कहा कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहता है। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बीच थोड़ा विवाद हुआ। हालांकि, थोड़ी देर बात अंतु ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सबकुछ सामान्य था।

सुबह जब काफी देर तक अंतु अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो मां ने छोटे बेटे को उसे जगाने के लिए भेजा। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। तब छोटे भाई ने किसी तरह खिड़की से झांककर देखा तो अंतु को फांसी के फंदे से झूलता पाया। परिजन यह देख सन्न रह गए। आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंतु के शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...