रांची: झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक (DGP) अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पुलिस हेडक्वार्टर में नए डीआईजी अजय कुमार सिंह ने पदभार संभाला। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने 14 फरवरी को ही राज्य के नए डीजीपी के रूप में अजय कुमार सिंह के नाम पर मुहर लगाई। दरअसल, यूपीएससी पैनल ने जो 3 नाम भेजे थे उसी में से अजय कुमार सिंह को डीजीपी के रूप में चुना गया। नियुक्ति के 1 दिन बाद ही उन्होंने पदभार संभाल लिया।

मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात

झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक सह महानिरीक्षक (DGP) अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

झारखंड के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह संयुक्त बिहार में कई जिलों में एसपी रह चुके हैं। वहीं झारखंड में भी सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के प्रमुख के तौर पर वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अजय कुमार सिंह 1989 बैच के आईपीएस हैं। संयुक्त बिहार में एएसपी रामगढ़ के तौर पर उन्होंने 25 अक्टूबर 1991 को योगदान दिया था। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर, गोड्डा, छपरा, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर में एसपी रहे। बाद में बीएमपी आठ कमांडेंट गिरिडीह, एसपी सीआईडी रांची, रेल जमशेदपुर एसपी, एसपी देवघर, रेल एसपी धनबाद, जैप चार कमांडेंट बोकारो, एसपी कोडरमा, धनबाद में पोस्टेड रहे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...