झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत स्तर तक मजबूती में जुटी,कहा CM हेमंत सोरेन से हो रहा विकास

हजारीबाग : जिले के बरका खुर्द पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसंत कुमार मेहता एवं संचालन उमेश प्रसाद मेहता ने किया झारखंड मुक्ति मोर्चा बरका खुर्द पंचायत कमेटी का गठन किया गया एवम सर्वसम्मति से झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष बसंत कुमार मेहता सचिव अशोक कुमार मेहता उपाध्यक्ष आनंद कुमार, सतीश कुमार को चयन किया गया।

पंचायत कमेटी गठन करने में मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडली मुख्य सदस्य मनोहर राम संयोजक मंडली सदस्य सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडी सदस्य प्रयाग मेहता गंगेश्वर मेहता प्रखंड 20 सूत्री सदस्य दिगम्बर कुमार मेहता, उमेश मेहता, प्रसूल वर्मा, बरका खुर्द पंचायत के मुख्य रूप से सतीश कुमार, अजय कुमार, संजय प्रसाद मेहता, विनोद कुमार, उमेश प्रसाद मेहता, आनंद कुमार, भुनेश्वर महतो, सतीश कुमार, संतोष कुमार, संजय राम, अमृत प्रजापति, सोनू कुमार, Arts मेहता, अशोक कुमार, छोटन राम, बाबुल हसदा, किट्टू कुमार, अयोध्या प्रसाद मेहता, सिकंदर कुमार एव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मनोहर राम ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विकास का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। पशुपालन विभाग से बकरी पालन, शुक्र पालन,गाय पालन, मुर्गी एवं अन्य योजना के लिए धरातल पर काम कर रहे हैं। इसलिए अगला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुमत से आएंगे। सुनील शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में जितने भी योजना आ रही है व जमीन से जुड़ी योजना और समय पर कार्य को निपटाया जा रहा है।

Related Articles