Jharkhand: टीवीएस शोरूम में भीषण आग, 300 बाइक खाक, दम घुटने से शोरूम मालिक की मां की मौत..

झारखंड: बड़ी खबर झारखंड के पलामू से है। यहां टीवीएस शो रूम में आग लग गई। इस घटना में करीब 300 बाइक जलकर खाक हो गई है। वहीं दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई है। कई लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटें सुबह तक देखी जा रही है, हालांकि उस पर काबू पाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आग देर रात करीब 11 बजे के आसपास लगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस अगलगी की घटना में शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध माँ ने दम तोड़ दिया, वहीं 300 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।

शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर है। करीब 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह जल गया है। इस अगलगी की घटना में सतीश कुमार साहू की माता का दम घुटने से गंभीर हो गई। उन्हें डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अगलगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई, जहरीले धुएं की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग इतनी भयावह थी कि पांच दमकल की टीमों को लगना पड़ा। इसमें लातेहार से आई दमकल टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही है। घटना की जानकारी लेने शुक्रवार की सुबह प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Related Articles

close