रांची। झारखंड में अब फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने तापमान गिरने की चेतावनी जारी की है। 14 जनवरी तक फिलहाल मौसम खुला रहेगा, लिहाजा ठंड भी बढ़ेगी। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में बादलों का डेरा था, लिहाजा तापमान में बढ़ोत्तरी हुई थी। कंपकंपी और ठंड दोनों से प्रदेश में राहत थी, लेकिन अब फिर से ठंड में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

आज से प्रदेश में काले बादल और घने कोहरे और धुंध से थोड़ी राहत मिली है। आसमान साफ है और राज्य के कई हिस्सों में सुबह की हल्की धूप खिली है, जिससे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जायेगी। हालांकि सुबह- सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा नजर आया है लेकिन धीरे- धीरे वह छट गया। मौसम विभाग के अनुसार आज से राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

आसमान में बादल नहीं होंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह की हल्की ठंड पारा गिरने का एहसास करा रही है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बदलते मौसम मिजाज के साथ अब तापमान में भी थोड़ी गिरावट की संभावना है। जिसका सीधा अर्थ है कि राज्य में थोड़ी ठंड और बढ़ सकती है। 14 जनवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा नजर आएगा लेकिन धीरे- धीरे इससे भी राहत मिलेगी। राज्य में किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 12 जनवरी से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...