रांची। झारखंड से कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गयी है। झारखंड के तीन सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है। खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने अपनी 8वीं लिस्ट जारी कर दी है।

यहां देखें लिस्ट…

कांग्रेस ने इस लिस्ट में 4 राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में झारखंड एवं मध्य प्रदेश से तीन-तीन और तेलंगाना एवं उत्तर प्रदेश से चार-चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस तरह से अब तक कांग्रेस ने अब तक 200 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
8वीं लिस्ट में इन नेताओं को मिला टिकट

  1. झारखंड खूंटी एसटी- कालीचरण मुंडा
  2. झारखंड लोहरदगा – एसटी सुखदेव भगत
  3. झारखंड हजारीबाग- जय प्रकाशभाई पटेल
  4. मध्य प्रदेश गुना- राव यादवेंद्र सिंह
  5. मध्य प्रदेश दमोह- तरवर सिंह लोधी
  6. मध्य प्रदेश विदिशा- प्रताप भानु शर्मा
  7. तेलंगाना आदिलाबाद – एसटी डॉ. सुगुना कुमारी चेलीमाला
  8. तेलंगाना निजामाबाद- तातिपर्थी जीवन रेड्डी
  9. तेलंगाना मेडक- नीलम मधु
  10. तेलंगाना भोंगिर- चमाला किरण कुमार रेड्डी
  11. उत्तर प्रदेश गाजियाबाद- डॉली शर्मा
  12. उत्तर प्रदेश बुलंदशहर एससी- शिवराम वाल्मीकि
  13. उत्तर प्रदेश सीतापुर- नकुल दुबे
  14. उत्तर प्रदेश महराजगंज- वीरेंद्र चौधरी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...