गिरिडीह।शादी के कुछ ही घंटे पहले दुल्हन ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मामला गिरिडीह के नवडीहा ओपी के बघेडीह गांव का है। दो दिन बाद युवती की शादी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत ने परिवार को गम में डूबो दिया है। युवती का नाम काजल कुमारी है। मृतका काजल कुमारी महेंद्र मंडल की इकलौती बेटी थी, जिसकी शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे। शादी से जुड़ी तमाम तैयारियां हो चुकी थी।

लड़की के साथ दिए जाने वाले सामान भी खरीद लिए गए थे। घर में शादी को लेकर रिश्तेदारों का भी आना जाना शुरू हो गया था। लेकिन इस घटना ने माहौल को गम में बदल दिया। गिरिडीह के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बघेडीह गांव की घटना है। जहां दुल्हन काजल ने फांसी लगा ली। हरदिन की तरह रात में खाना खाकर परिवार के सभी लोग सोने चले गए। सुबह जब मां उठकर उसके कमरे में झाड़ू लगाने गई तो देखा कि पंखे से फांसी की फंदे में काजल झूल रही है।

घटना के बाद इसकी सूचना अन्य लोगों और पुलिस को दी। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। शनिवार को उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। इसको लेकर तैयारी भी घर में जोर शोर से चल रहा था। लेकिन शादी के दो दिन पूर्व ही इस तरह की घटना हो गई। परिजनों के अनुसार काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोने गांव निवासी विजय मंडल के साथ तय हुआ था। आज से हल्दी-मेहंदी की रस्म शुरू होने वाली थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...