Jharkhand Breaking: Election Commission’s attack on Home Secretary, IAS Arwa Rajkamal removed

रांची। झारखंड के गृह सचिव पर चुनाव आयोग की गाज गिरी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अतिरिक्त प्रभार गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रांची को, आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़कर को तत्काल प्रभाव से गृह सचिव रांची के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है.

मालूम हो की झारखंड सहित 6 राज्यों के मुख्य सचिव को चुनाव आयोग ने तुरंत गृह सचिव बदलने का आदेश दिया था। जिसके बाद झारखंड सरकार ने इस संबंध में कारवाई की है इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...