रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की चलती विधानसभा में अचानक तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद सदन की कार्रवाई को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्रवाई को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। जगरनाथ महतो के अस्वस्थ होने के बाद विधानसभा से पारस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें क्या समस्या है।

सितंबर 2020 को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उनको रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। लंग्स में संक्रमण की वजह से तीन दिन बाद उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव आई। करीब एक महीने तक रांची में इलाज के बाद जब उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो 19 अक्टूबर को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिेए रांची से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। 11 जनवरी को उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था। 8 महीने के बाद वो चेन्नई से कोरोना को हराकर झारखंड लौटे थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...