झारखंड: बड़ा नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में दो जवान हुए घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी

Jharkhand: Major Naxalite attack, two soldiers injured in IED blast, preparations to airlift them to Ranchi

Jharkhand Naxal Attack : झारखंड में एक बड़े नक्सली हमले की खबर है। नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गये। ये नक्सली हमला पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में हुई है। ये हमला उस वक्त हुआ, जब जवान नक्सलियों के खिलाफ रेगुलर सर्चिंग पर निकले थे।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान शनिवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोडा जंगल में सर्चिंग के दौरान आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।

बताया रहा है कि घटना उस समय हुई, जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चला रही थी।नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए।

इन्हें एयरलिफ्ट कर रांची बेहतर इलाज के लिए लाया गया है। दरअसल जवानों को बड़े नक्सली लीडर के छुपे होने की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर माओवादियों के खिलाफ सारंडा में आपरेशंस लांच किया था। इसी दौरान ये बड़ा धमाका हो गया।

Related Articles