झारखंड: थानेदार के ठुमके की शिकायत चुनाव आयोग को, झामुमो प्रत्याशी की जीत पर नाचना, कहीं पड़ ना जाये महंगा, बीजेपी बोला, जीतने पर जब इतना नाचे, तो ना जाने…

jharkhand: thaanedaar ke thumake kee shikaayat chunaav aayog ko, jhaamumo pratyaashee kee jeet par naachana, kaheen pad na jaaye mahanga, beejepee bola, jeetane par jab itana naache, to na jaane…

रांची। लोकसभा में झामुमो प्रत्याशी की जीत में नाचना थानेदार को महंगा पड़ सकता है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत की है। दरअसल सीता सोरेन को हराकर सांसद बने नलिन सोरेन ने जीत के बाद विजय जुलूस निकाला था। इस दौरान थानेदार भी अपना जोश खोल बैठे और झामुमो कार्यकर्ताओं संग डांस करने लगे। अब भाजपा की शिकायत के बाद थाना प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गयी है।

दरअसल नलिन सोरेन के विजय जुलूस में कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे ने डांस किया था। अब भाजपा ने इस मामले में सुरेश दुबे को बर्खास्त करने का आग्रह किया। ज्ञापन की प्रति डीजीपी, दुमका आईजी और जामताड़ा के एसपी को भी भेजी गई है। शिकायत के मुताबिक 4 जून को परिणाम आने के बाद 5 जून को साढ़े चार बजे शाम कुंडहित मुख्य सड़क पर दुमका लोकसभा के विजयी प्रत्याशी के विजय जुलूस निकला था।

इस दौरान नाला विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे सार्वजनिक रूप से नाच रहे थे। भाजपा का आरोप है कि दारोगा जब अपने पसंदीदा उम्मीदवार के जीतने पर इतना नाचे तो जीतने के पहले उन्होंने उक्त उम्मीदवार के पक्ष में क्या-क्या किया, यह भी सार्वजनिक होना चाहिए। शिकायत पर क्या कुछ कार्रवाई होती होती, ये अब देखने की बात होगी।

Related Articles