रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों में गर्जन के साथ हल्के बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।अगले कुछ घंटे में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने की प्रबल आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जाहिर की गयी है।

इन जगहों पर अलर्ट जारी मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ हिस्सों में एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसे कर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी तरह की संभावना हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले को भी जाहिर की गयी है। यहां भी अगले एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...