रांची। JSSC ने JGGLCCE-2023 की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। JSSC ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी की जरूरी जानकारी अभ्यर्थियों को दी है। सूचना के मातबिक दो चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा 28 जनवरी 2024 को होगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 4 फरवरी को होगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा सेंटर बनाया गया है।

28 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए 21 जनवरी को एडमिट कार्ड का लिंक जारी किया जायेगा। वहीं 4 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए 28 जनवरी को एडमिट कार्ड का लिंक जारी किया जायेगा। अभ्यर्थियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि एडमिट कार्ड डाक के जरिये नहीं दिया जायेगा।
इन पदों पर होनी है नियुक्ति परीक्षा

पद- संख्या

  1. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863
  2. कनीय सचिवालय सहायक- 335
  3. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी- 182
  4. प्लानिंग असिस्टेंट- 05
  5. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195
  6. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- 252
  7. अंचल निरीक्षक- 185
  8. बैकलॉग पद- कनीय सचिवालय सहायक- 08
    इससे पहले आयोग के द्वारा 14-15 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित करने की संभावना जारी की गई थी। इसके बाद 16-17 दिसंबर निर्धारित किया गया और फिर उसे भी अगले आदेश तक के लिए इस परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। अब आयोग ने एक बार फिर से परीक्षा की डेट जारी की है। माना जा रहा है कि इस बार जेएसएससी ने पूरी तैयारी कर ली है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...