रांची : सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 की परीक्षा अधिसूचना जारी हो गई है। जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में बताया कि परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। हालांकि गणतंत्र दिवस के दिन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के मुताबिक, स्टूडेंट्स जेईई-मेन 2023 के लिए आवेदन 15 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2023 तक कर सकेंगे। छात्र इसके आफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा कि इसका दूसरा सत्र अप्रैल में होगा।

जेईई मेन 2023 पहले सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो गई है. वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी तक रहेगी. जबकि परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा। जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, और 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा। मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन-2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका विकल्प चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा, और उम्मीदवार उस सत्र का विकल्प चुन सकते हैं। सूचना में उपलब्ध विवरण के अनुसार सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी। इस संदर्भ में बुलेटिन और एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अलग से अधिसूचित भी किया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...