गया। बिहार में अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। अपराधियों ने गया में JDU के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। JDU जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह शुक्रवार की रात को शादी समारोह से वापस लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों उन परो गोलियों चला दी। गोली लगने से सुनील सिंह की मौत हो गई। बिहार के आरा में भी हथियार बंद अपराधियों ने एक शख्स पर फायरिंग की है।

शुक्रवार की रात वह किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका और गोलियों से छलनी कर दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू नेता को 6 गोलियां लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सुनील सिंह को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना पर गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एसएसपी ने कहा कि आरोपितों की खोज करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुनील कुमार की हत्या बदमाशों ने की है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, शनिवार की सुबह से जिला उपाध्यक्ष की हत्या की खबर सुनकर जदयू के तमाम नेता मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...