साहिबगंज शुक्रवार सुबह जैप की 2 महिला जवान की तबीयत अचानक उसमें बिगड़ गई जब वह मैराथन दौड़ में भाग ले रही थी। इसी दौरान दोनों JAP 9 की महिला जवान अचानक से बेहोश हो गई। तत्काल इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया इनमें से एक विमला मुंडा की हालत गंभीर बनी हुई है से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इस संबंध में इलाज कर रहे डॉ मोहन मुर्मू ने बताया कि 2 महिला जवान को जैप 9 से आज सवेरे अस्पताल लेकर आया था जिसमें एक को पेट में दर्द और उल्टी हो रही थी जो फिलहाल ठीक है। लेकिन विमला मुंडा नामक दूसरी महिला जवान बेहोशी की हालत में लाई गई है। जिसे बार-बार दौरा दौरा पड़ रहा था ,उसका प्रारंभिक इलाज किया गया है लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...