रांची। जामताड़ा में बुधवार देर शाम दर्दनाक रेल हादसा हो गया। I घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, इस बारे में अभी भी स्थिति साफ नहीं है। हालांकि प्रशासन ने सिर्फ दो मौत की पुष्टि की है। वहीं निशिकांत दुबे ने घटना में रेलवे की गलती से इंकार किया है। आपको बता दें कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों कट गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

घटना को लेकर पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि ट्रेन से कम से कम 2 किमी दूर ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि 12254 विद्यासागर कासितार से गुजर रही है। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल, दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मृतक यात्री नहीं, ट्रैक पर चल रहे थे। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जेएजी समिति का गठन किया गया है।

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने X हैंडल पर लिखा है कि झारखंड के जामताड़ा में हुए हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

इधर घटना पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

वहीं बाबूलाल मरांडी ने भी शोक जताते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी है। मरांडी ने भी सोशल मीडिया X पर लिखा है कि…

वहीं निशिकांत दुबे ने लिखा है कि …

वहीं घटना को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।’ हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे… मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है…

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...