चिटगांव: बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक ठोककर इशान किशन ने इतिहास रच दिया। इशान किशन चौथे ऐसे भारतीय हैं, जिसने दोहरा शतक ठोंका है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा के बाद इशान चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है। हालांकि विश्व में वो छठे बल्लेबाज दोहरा शतक लगान वाले हैं। बांग्लादेश के तीसरे वन डे में सलामी बल्लेबाज इशान किशन का कहर देखने को मिला। विराट कोहली के साथ इशान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ शाट खेला। उन्होंने 31 ओवर में 284 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान इशान किशन ने 200 रनों की पारी खेली। 126 गेंद में 200 रन बनाने वाले इशान किशान ने अपनी पारी में 9 छक्के और 24 चौके मारे। ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया। क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने 131 गेंद पर 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रनों की पारी खेली।

किशन से पहले भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी



खिलाड़ी रन खिलाफ साल
रोहित शर्मा 264 श्रीलंका 2014
वीरेंद्र सहवाग 219 वेस्टइंडीज 2011
रोहित शर्मा 209 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 208* श्रीलंका 2017
सचिन तेंदुलकर 200* दक्षिण अफ्रीका 2010

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...