लखनऊ। यूपी में देर रात बड़ी संख्या में IPS अफसरों के तबादले किये गये। सीनियर आईपीएस लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर का नगर कमिश्नरेट का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं आलोक को सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है।  डा प्रीतिंदर सिंह आगरा के पहले पुलिस आयुक्त बने हैं। अशोक मुथा जैन को वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अजय मिश्रा गाजियाबाद पुलिस आयुक्त बने हैं।

रमित शर्मा को पुलिस महानिरीक्षण बरेली परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त प्रयागराज, तरुण गाबा को सचिव गृह (उत्तर प्रदेश शासन) से पुलिस महानिरीक्षण लखनऊ परिक्षेत्र, डॉ राकेश सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, चंद्र प्रकाश (2) को पुलिस महानिरीक्षक एसएसएफ (लखनऊ) से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र और गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को एसएसपी अयोध्या बनाकर भेजा गया है।

प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या से एसपी बहराइच, केशव कुमार चौधरी को एसपी बहराइच से अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस आयुक्त आगरा, शैलेंद्र पांडेय को एसएसपी प्रयागराज से एसएससपी मथुरा

  1. अशोक मुथा जैन – एडीजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय – पुलिस आयुक्त वाराणसी।
  2. आलोक सिंह – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर – एडीजी, डीजीपी मुख्यालय।
  3. ए.सतीश गणेश – पुलिस आयुक्त, वाराणसी – एडजी, डीजीपी मुख्यालय।
  4. लक्ष्मी सिंह – आइजी, लखनऊ रेंज – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
  5. अजय मिश्रा – आइजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय – पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
  6. डा.प्रीतिंदर सिंह – आइजी, कारागार प्रशासन लखनऊ – पुलिस आयुक्त, आगरा।
  7. रमित शर्मा – आइजी, बरेली रेंज – पुलिस आयुक्त प्रयागराज।
  8. तरुण गाबा – सचिव, गृह विभाग – आइजी, लखनऊ रेंज।
  9. डा.राकेश सिंह – आइजी, प्रयागराज रेंज – आइजी बरेली रेंज।
  10. चंद्र प्रकाश द्वितीय – आइजी,एसएसएफ लखनऊ – आइजी, प्रयागराज रेंज।
  11. मुनिराज जी – एसएसपी गाजियाबाद – एसएसपी आयोध्या।
  12. प्रशांत वर्मा – एसएसपी अयोध्या – एसपी बहराइच।
  13. केशव कुमार चौधरी – एसपी बहराइच – अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा।
  14. शैलेश पांडेय – एसएसपी प्रयागराज – एसएसपी मथुरा।
  15. अभिषेक यादव – एसएसपी मथुरा – एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
  16. प्रभाकर चौधरी – एसएसपी आगरा – सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...