रांची: राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। होम डिपार्टमेंट ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट की ओर से जारी सूची में तीन नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्हें पोस्टिंग दी गई है। इसके अतिरिक्त चार आईपीएस का स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरित हुए अधिकारी 2010, 2011 और 2017 बैच के हैं।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अंसारी को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है। जैप तीन के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक को गोविंदपुर धनबाद से स्थानांतरित करते हुए बोकारो का एसपी बनाया गया है। झारखंड जगुआर के एसपी अजीत पीटर डूंगडूंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। धनबाद रूरल एसपी रीष्मा रमेशन को पलामू का एसपी बनाया गया है। इन्हें मिली पदस्थापना

यहां देखे आदेश…

होम डिपार्टमेंट में 19 जुलाई 2023 को झारखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नवनियुक्त तीन अधिकारियों को पोस्टिंग दी है। इसमें स्पेशल ब्रांच के सीनियर डीएसपी दीपक कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए गिरिडीह का एसपी बनाया गया है। इसी तरह डॉ विमल कुमार को विशेष शाखा मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित करते हुए सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है । निरसा के एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका का एसपी बनाया गया है। वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है वह पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...