आईपीएल 2023 के 40वें मैच में शनिवार 9 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-समाना हुआ। इस भिड़ंत में हैदराबाद ने बाजी मारी और दिल्ली को 9 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 197 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली 188 रन ही बना सकी।

टॉस जीतकर ऐडन मार्करम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स का पहला विकेट 21 के स्कोर पर गिरा। मयंक अग्रवाल को ईशांत ने आउट किया। राहुल त्रिपाठी भी 10 रन बनाकर मार्श का शिकार बने। हालांकि, एक छोर पर खड़े अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 67 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।

अंत के ओवर में हेनरी क्लासेन ने तेजी से रन बनाते हुए 27 गेंद में 53 ठोक दिए। अब्दुल समद ने 28 रन की कैमियो पारी खेली। दिल्ली की तरफ से मार्श ने चार विकेट लिए। मार्श ने राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम, हैरी ब्रूक और अब्दुल समद का विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि, इसके बाद फिल सॉल्ट (59) और मिचेल मार्श (63) के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली संभल नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट खोए। दिल्ली के 4 बल्लेबाज 22 गेंद पर 22 रन ही बना सके।

अंत में अक्षर पटेल ने 14 गेंद पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। इसके बावजूद वह दिल्ली को जीत नहीं दिला सके और 20 ओवर 188 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मार्कंडेय ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मयंक मार्कंडेय ने पहले सेट बल्लेबाज फिल सॉल्ट को आउट किया। उसके बाद प्रियम गर्ग को आउट दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...