रांची बुधवार की सुबह तड़के 3:00 बजे असमय काल के गाल में समाई तुपुदाना थाने की दारोगा संध्या टोपनो पिकअप वाहन से कुचले जाने के बाद घटना की पूरी तस्वीर सामने आई है। तुपुदाना थाना प्रभारी ने बताया कि संध्या टोपनो पशु तस्करों की शिकार बनी है। 2018 बैच की एसआई संध्या टोपनो तुपुदाना थाने में पदस्थापित थी। सुबह पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वैन बड़ी तेजी से उन पर चढ़ाते हुए फरार हो गया था। महिला एसआई की मौके पर मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

क्या है वारदात की पूरी कहानी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला एसआई को कुचल कर भागने वाले पशु तस्कर है। वह सिमडेगा से पिकअप वाहन से तस्करी के लिए पशुओं को ले जा रहे थे। इसकी सूचना सिमडेगा पुलिस को मिलते हैं बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वाहन का पीछा किया। पुलिस को आता देख पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया इसके बाद पशु तस्करी की जानकारी पुलिस को दी गई ।पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग लगाया तो पुलिस तस्कर वहां से चकमा देकर राजधानी रांची की ओर भाग निकले।

एस आई संध्या टोपनो तुपुदाना थाना

तुपुदाना हुलहुंडू के पास लगाया गया था चेकिंग

पशु तस्करों के रांची की ओर आने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू के पास चेकिंग लगाया। इस बीच करीब 3:00 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आते दिखा। चेकिंग पोस्ट पर एसआई संध्या टोपनो दल बल के साथ मौजूद थी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दारोगा के ऊपर चढ़ा कर भागने लगा। संध्या की मौके पर मौत हो गई, वहीं कुछ दूरी पर मौजूद गश्ती दल ने सभी पशु तस्कर को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में मौजूद कई तस्कर भाग गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...