रांची । इंडिगो विमान अपने यात्रियों को अधिक से अधिक हवाई सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टाइम शेड्यूल जारी की है। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बाबा नगरी देवघर, लखनऊ और गोवा के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रांची से गोवा के लिए विमान सेवा 26 मार्च से शुरू होगी. वहीं देवघर के लिए 27 मार्च से और लखनऊ के लिए 28 मार्च से फ्लाइट शुरू होने वाली है.

इंडिगो ने जारी किया समय सारिणी

रांची से देवघर के लिए पहली फ्लाइट 27 मार्च से शुरू होगी. दूसरी फ्लाइट 1 जून से मिलेगी. इंडिगो ने परिचालन और समय सारणी के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के प्रबंधन को प्रस्ताव दे दिया है. इस पर निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द शुरू होनेवाली है. एयरपोर्ट अथॉरिटी का हमेशा से प्रयास रहता है कि रांची से अधिक से अधिक विमान सेवा दूसरे शहरों के लिए मिल सके. रांची एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

20 शहरों के लिए शुरू हो रही है विमान सेवाएं

लंबे समय से घरेलू उड़ान का बाट जोह रहे यात्रियों के लिए इंडिगो का बेहतरीन कदम माना जा रहा है। इंडिगो ने रांची से विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइट की सूची और समय सारिणी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से गोवा के लिए फ्लाइट 26 मार्च से प्रतिदिन रवाना होगी. रांची से फ्लाइट का समय शाम 6 45 होगा. यह रात 9. 10 बजे गोवा पहुंचेगी. रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगा, जो दोपहर 3:00 बजे लखनऊ पहुंचेगा.

इंडिगो द्वारा जारी समय सारिणी

रांची से दिल्ली – सुबह 8 बजे
रांची से बेंगलुरु – सुबह 8:05 बजे
रांची से कोलकता – सुबह 8:20 बजे
रांची से भुवनेश्वर – सुबह 10:10 बजे
रांची से हैदराबाद – दोपहर 12:00 बजे
रांची से देवघर – दोपहर 12:40 बजे
रांची से पटना – दोपहर 1:30 बजे
रांची से लखनऊ – दोपहर 1:40 बजे
रांची से देवघर – दोपहर 03:25 बजे
रांची से अहमदाबाद – दोपहर 4:10 बजे
रांची से दिल्ली – दोपहर 4:15 बजे
रांची से मुंबई – दोपहर 4:30 बजे
रांची से चेन्नई -शाम 5:10 बजे
रांची से कोलकाता – शाम 5:20 बजे
रांची से कोलकाता – शाम 6:10 बजे
रांची से गोवा – शाम 6:45 बजे
रांची से दिल्ली – शाम 7:35 बजे
रांची से कोलकाता – शाम 7:55 बजे
रांची से हैदराबाद -रात 8:30 बजे
रांची से पुणे – रात 8 :45 बजे.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...