धनबाद। झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आज इनकम टैक्स ने दबिश दी है। झारखंड के धनबाद में कई कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई हो रही है। हालांकि ये सर्वे है या रेड इस बार जानकारी नहीं आयी है। बड़े व्यापारी शंभुनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ये सर्वे है, जो धनबाद, पटना और कोलकाता की टीम कर रही है।

सर्वे में 60 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये हैं। कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई है। बता दें कि यह सर्वे कई जगहों पर हो रही है। जिसमें से हैं शिवशंभु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभु प्लाजा गोविंदपुर, श्री कल्याणी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु स्टोन क्रशर, कोलकाता में ऑफिस और कई अन्य ठिकानों पर भी सर्वे चल रही है।

इसके अलावा मधुबन होटल, दो राइस मिल में भी टीम पहुंची हुई है. इस सर्वे में पटना और कोलकाता की टीम धनबाद के अधिकारियों की मदद भी कर रही है। स्थानीय पुलिस को भी छापेमारी के दौरान तैनात किया गया है। देर शाम तक इनकम टैक्स विभाग छापे से संबंधित जानकारी मीडिया से साझा कर सकता है। अभी फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...