फ्रीज से निकालकर पीते हैं चिल्ड पानी, तो आ सकता है हार्ट अटैक, ठंडे पानी के इन खतरों को जान लेंगे, तो कभी मुंह नहीं लगायेंगे…

Chilled Fridge Water Side Effects: गर्मी से आकर फ्रीज का चिल्ड पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ये आपको हार्ट अटैक भी दे सकता है। इसलिए अगर आपको भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की आदत है तो सतर्क हो जाएं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। जानिए क्यों फ्रिज में रखे पानी को सेहत के लिए खतरनाक माना गया है?

डाक्टर कहरते हैं कि ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है. खासकर फ्रिज के ठंडे पानी से हर कीमत पर बचना चाहिए। धूप से आने के बाद, व्यायाम करने के बाद या खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. ठंडे पानी से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है।

धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या बर्फ का पानी पीने पर ठंडे पानी का सेवन आपकी रीढ़ की कई नसों को ठंडा कर सकता है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करता है और सिरदर्द का कारण बनता है. साइनस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति परेशानी बढ़ा सकती है।

ठंडा पानी गले में खराश का कारण बनता है। जब आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे बलगम बन सकता है, जिससे कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। जिससे गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ठंडे पानी का सेवन आपके शरीर की हृदय गति को भी कम कर सकता है. एक स्टडी के मुताबिक फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके पेट पर बुरा असर पड़ता हैं. ठंडे पानी का असर सीधे वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे हृदय गति कम हो जाती है.

ठंडे पानी से ये होता है नुकसान

हार्ट के लिए खतरनाक- ठंडा पानी हार्ट के लिए खतरनाक माना जाता है। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती है और ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है। कई बार ठंडे पेय पदार्थों के कारण ब्लड वेसल्स काफी कठोर हो जाती हैं, जो परेशानी पैदा कर सकती हैं।

मोटापा बढ़ाए- ठंडे पानी से फैट और भी देरी से पिघलता है। ऐसे में मोटापा कम करने और फैट बर्न करने में परेशानी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ठंडा पानी बिल्कुल भी न पिएं। आप नॉर्मल या फिर हल्के गुनगुने पानी को ही पिएं।

पाचन खराब करे- ठंडे पानी को पेट और पाचन के लिए भी ठीक नहीं माना जाता है। ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ने लगती है और इससे पेट साफ नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। पाचन खराब होने के गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story