रांची: मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित IAS पूजा सिंघल पर आरोप तय हो गए हैं। सोमवार को रांची ED की विशेष PMLA कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। अब आरोपी के तौर पर पूजा सिंघल के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चलेगा। सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल भी कोर्ट में मौजूद थीं। ED की स्पेशल कोर्ट के स्पेशल न्यायाधीश पीके शर्मा ने पूजा सिंघल पर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया।

CA सुमन और इंजीनियर शशि प्रकाश के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं। सुमन कुमार निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के CA हैं और शशि प्रकाश इंजीनियर है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शशि प्रकाश ने खुद कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया था। वहीं सुमन कुमार को ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की और शशि प्रकाश और सुमन कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...