“जानते नहीं विधायक के आदमी हैं, वर्दी उतरवा लेंगे”….ASI के साथ धक्का-मुकी, गाली-गलौज, पुलिस वैन से जबरन खींचकर उतारा…चार लोगों पर FIR

जमशेदपुर। ‘…जानते नहीं हो हम विधायक के आदमी है, वर्दी उतरवा देंगे’….ASI के साथ खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले 4 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा चौराहा पर शुक्रवार की रात ASI मंगल सिंह मुंडा के साथ कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार किया और गाड़ी से खींचकर उतारने की कोशिश की। ये घटना उस वक्त की है, जब एएसआई संध्या गश्ती पर निकले हुए थे।

चौराहा पर पुलिस ने चार-पांच लड़कों को देख गाड़ी रोकी और वहां से जाने को कहा, लेकिन पुलिस की बात मानने के बजाय युवक पुलिस से ही उलझ गये। ASI की बातों को सुनकर एक युवक सामने आया और कहा कि पहचानते हो हमको कौन हैं। पुलिस के मुताबिक खुद को विधायक का आदमी बताकर युवक ने पुलिस को धमकी दी।

एएसआइ मंगल सिंह मुंडा के मुताबिक इसी बीच एक युवक ने कुछ लोगों को और बुला लिया और उन लोगों ने पुलिस वैन का दरवाजा खोलकर जबरन एएसआइ को खींचकर नीचे उतारा और गाली-गलौज करते हुये धक्का-मुक्की भी की। इस मामले में एएसआइ मंगल सिंह मुंडा ने गोविंदपुर थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ धमकी देने, धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का नाम शिवा चरण बिरूवा, विक्टर और वंशी बेसरा है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।

Related Articles

close