रितिक रोशन बिहार से गिरफ्तार: युवती से रेप मामले में दर्ज हुई थी FIR, होटल ले जाकर 5 दिनों तक किया था गंदा काम, MMS भी बनाया

समस्तीपुर। वकील ने महिला से रेप किया है। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है। महिला की शिकायत पर दर्ज FIR के आधार पर आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बिहार के समस्तीपुर से हुई है। दर्ज FIR के मुताबिक सरगुजा जिले में बिहार के वकील ने शादीशुदा महिला को होटल में बुलाकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
वकील का नाम रितिक रोशन है। रितिक रोशन बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। रितिक रोशन ने विवाहित महिला को शादी करने का झांसा देकर सीतापुर स्थित लॉज में बुलाया और लगातार पांच दिनों तक रेप किया। सीतापुर स्थित उसकी बहन के रूम, जनवरी 2023 में समस्तीपुर बिहार और अंबिकापुर स्थित लॉज में 10 जनवरी 2024 से रूककर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
महिला की जानकारी में अश्लील वीडियो बनाया। उसी वीडियो को पीड़िता और उसके परिजनों को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।पीड़िता ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी बहन साल 2022 में बिहार के किसी लड़के के साथ भाग गई थी। उसी दौरान अधिवक्ता रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर के साथ दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक रोशन (45) को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के समस्तीपुर गिरफ्तार किया है। वहां वो किराए के मकान में रहता था। आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। जिसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।