सारण: बिहार के सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट हुई है। इस दौरान 5 बदमाशों ने होमगार्ड के 2 जवानों को गोली मार दी। इनमें एक की मौत मौके पर हो गई है। उसे सिर में गोली लगी है। दूसरे को सीने पर गोली मारी, उसे गंभीर हालत में पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है। PMCH में इलाज के दौरान दूसरे गार्ड की भी मौत हो गई है । लूटी गई रकम फिलहाल 13.68 लाख बताई जा रही है।

यहां देखे सीसीटीवी फुटेज….

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैंक के अंदर बदमाश दाखिल हुए थे। बैंक के अंदर लगे CCTV कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई। CCTV में दिख रहा है कि रोज की तरह बैंक में काम चल रहा है। तभी 5 लड़के बैंक के अंदर दाखिल होते हैं। थोड़ी देर में सभी अपनी जेब से पिस्टल निकालते हैं। जैसे ही गार्ड एक्टिव होते हैं। अपराधी सीधे फायर करना शुरू कर देते हैं।

एक गार्ड को सीने में गोली मारता है। गार्ड भी अपनी रायफल उठाकर गोली मारने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी। इसके बाद वो फर्श पर गिर जाता है। थोड़ी देर बाद बदमाश गार्ड की रायफल उठाकर अंदर चला जाता है।

फायरिंग के बाद डर का माहौल – बैंक कर्मचारी

बैंक में मौजूद महिला कर्मचारी ने बताया कि बैंक में रोज की तरह की काम चल रहा था। साढ़े 12 बजे के करीब 5 लोग बैंक में घुसे थे। थोड़ी देर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हम डर गए थे। लोग चिल्लाने लगे थे। कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...