झारसुगुड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा झारखंड से सटे उड़ीसा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात घटी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. कम से कम 20 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंपनी के कर्मचारिओं को लेकर जा रही बस कोयले से लदे ट्रक में टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को लेकर बस उन्हें घर तक छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घायलों में से 10 को संबलपुर के बुर्ला अस्पताल रेफर किया गया, 14 का इलाज यहां चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। वहीं एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से 10 लोगों को संबलुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर कर कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में जुटी पुलिस घायलों और अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...