शेखपुरा। भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी, वहीं घटना में पत्नी और बेटी की हालत नाजुक है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क पर पचना गांव के पास की है। ससुराल से लौट रहा एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। में शनिवार की देर शाम सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क पर पचना गांव के पास की है।

मृतक की पहचान शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी मकेश्वर यादव (38) और उसका बेटा मन्नी कुमार (3) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में मृतक मकेश्वर यादव की पत्नी सुषमा देवी (36) और बेटी सुहानी कुमारी (6) हैं। मकेश्वर लखीसराय से शेखपुरा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकरा गई।

हादसा उस वक्त हुआ, तेज गति में बाइक ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा है। बताया जा रहा है की मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लखीसराय स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। दोनों शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...