जून माह का राशिफल: 1 जून से बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, 11 जुलाई के बाद जीवन में आयेगा बड़ा बदलाव, रिश्तों में भी होगा बदलाव, पैसों में भी वृद्धि

जून 2024 मासिक राशिफल (Monthly Rashifal June 2024): साल 2024 का जून का महीना कल से शुरू होने जा रहा है. जून के इस महीने की शुरुआत अपरा एकादशी, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, निर्जला एकादशी और ज्येष्ठ पूर्णिमा से होने वाली है, जिसके कारण ये महीना बेहद शुभ रहेगा. साथ ही, इस माह में कई बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. आइए जानते हैं कि जून के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा.

मेष का मासिक राशिफल (Aries June 2024 Rashifal)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरुआती समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप अपना पर्सनल कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपके अपने परिवार और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस महीने आपको नजर आएंगी। महीने के उतारते हुए समय में मौसम के हिसाब से परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ यह महीना आप अच्छा बिताने वाले हैं। इस महीने किसी रिश्तेदार को आर्थिक मदद आप कर सकते हैं, हालांकि किसी को भी बड़ी धनराशि देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। इस महीने नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को शुरुआती समय में अधिकारी वर्ग से कुछ मतभेद दिखाई देंगे। हालांकि महीने के उतरते समय में आपको किसी बड़े कार्य का दायित्व सौंपा जा सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में इस महीने आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope June 2024)

इस महीने आर्थिक तौर से आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर से इस महीने कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आप स्वयं भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, हालांकि महीने के उतरते समय में लाभ के योग बनेंगे। आपको किसी विशेष कार्य से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने व्यर्थ के खर्चे बढ़ेंगे, साथ ही कुछ मानसिक चिंताएं बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ परेशान नजर आएंगे। इस महीने आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में नया परिवर्तन इस महीने आप कर सकते हैं। साथ ही आप किसी बड़े कार्य में सहभागी बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश के योग बनेंगे। इस महीने अपने मन की बात किसी से न कहें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी मनमुटाव देखने को मिलेगा। इस महीने आपको शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी वर्ग आपका बना बनाया कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। इस महीने कहीं बाहर जाने का विचार आप बना सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को यह महीना कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। मौसम के हिसाब से अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं, उसे पूरा होने में अभी समय लग सकता है। इस महीने आपकी कोई गुप्त बात लीक होने से आपका बना बनाया कार्य बिड़ग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधी विवाद परिवार में देखने को मिलेगा। व्यापार वर्ग वाले व्यक्तियों को यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। बैंक आदि के कार्यों में सावधानी रखें, इस महीने ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें। यह महीना आपके लिए सोच विचार कर निर्णय लेने का है, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान इस महीने आ सकता है, जिस घर में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। इस महीने नौकरी वर्ग वालों को अपने कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। बहुत दिन से चला आ रहा खराब स्वास्थ्य में इस महीने सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना खास अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी व आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का सहयोगी बन सकते हैं। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा, परंतु आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न नजर आएंगे। जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में इस महीने आपको कोई विशिष्ट पद मिल सकता है, जिससे आपका सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आप प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। इस महीने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके बिगड़े हुए कार्य को बना देगी।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। परंतु महीने का शुरुआती समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्य इस महीने पूर्ण होंगे। आपकी किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार वर्ग में कार्य कर रहे लोगों का यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से लाभ के योग बन रहे हैं तथा कार्यक्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इस महीने नौकरी वर्ग वालों को कार्यक्षेत्र में उनके कार्य के लिए पदोन्नति मिल सकती है व उनके कार्य की प्रशंसा होगी। इस महीने परिवार में किसी व्यक्ति की नौकरी लग सकती है। साथ ही आप परिवार के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको इस महीने किसी बड़े विवाद में फंसाया जा सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें। इस महीने किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी समझौता या डील सोच विचार कर करें।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपकी राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी, जिस कारण आप आर्थिक रूप से काफी परेशान नजर आएंगे। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में भी नुकसान देखने को मिलेगा। आपको किसी अपने मित्र या परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। इस महीने कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में आप बुला सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। इस महीने आप यदि नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो थोड़ा धैर्य से काम लें और सोच विचार कर निवेश करें। नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है। इस महीने वहां आदि का उपयोग संभलकर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना इस महीने आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी पत्रक विवाद के कारण आपके परिवार से दूर होना पड़ सकता है। यह महीना शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता, लॉस के चांस बनेंगे। सोच विचार कर कार्य करें। इस महीने फिजूलखर्ची से बचें।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं नजर आएंगे। इस महीने आप किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। परिवार के साथ यह महीना आप अच्छा व्यतीत करेंगे, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कुछ परेशानियां उत्पन्न होंगी। जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस महीने फिजूलखर्ची से बचें व परिवार को बीमारियों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ के खानपान से दूर रहें। इस महीने आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, हालांकि शुरुआती समय में स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन महीने के उतरते समय में लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है, जिस कारण आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन जाएगा। शत्रु पक्ष आप पर हावी होंगे। इस महीने आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहान आदि के चलने में सावधानी रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए आर्थिक तौर से अच्छा रहने वाला है, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वह इस महीने आप कार्यक्षेत्र में बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही इस महीने आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आर्थिक तो उसे यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं देखने को मिलेंगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे व आपके परिवार से कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। इस महीने नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी। आपके कार्य की सराहना होगी, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस महीने आप किसी पुरानी चिंता से मुक्त होंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आगामी समय में उनके लिए लाभदायक होगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग निर्मित हो रहे हैं।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि कुछ समस्याएं आएंगी। लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनसे निपटने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्य की अत्यधिकता के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत आप करेंगे। जिसमें आपके सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आर्थिक तौर से यह महीना अच्छा रहेगा। आपको किसी मित्र या ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। यह महीना सफलता वाला है, आपको कोई नया काम मिल सकता है। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ बनेंगे। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। परिवार के लिए आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका कोई पर्सनल कार्य इस महीने पूरा होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने अपने व्यवहार से अपने दुश्मनों को भी अपना मुरीद बना लेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। इस महीने नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को उनके कार्य को लेकर सम्मानित किया जा सकता है।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना सावधानी से चलने का है, नहीं तो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी की भी बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। आर्थिक तौर से इस महीने आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा व आपके कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस महीने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। साथ ही नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना दिक्कतों से भरा रहेगा। आपको अपने अधिकारी वर्ग से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको किसी बड़े विवाद में फंसाया जा सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के कारण आपको नुकसान संभव है। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें। इस महीने कार्यक्षेत्र को लेकर आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी परिचित व्यक्ति के द्वारा आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस महीने किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना समस्याओं से भरा रहेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक कार्य के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने प्रशासनिक क्षेत्र में किसी बड़े विवाद में आप फंस सकते हैं, इसलिए विवाद से दूर रहें। शत्रु पक्ष की गतिविधियों पर नजर रखें, आपको उलझाने के लिए कोई बड़े षड्यंत्र का प्रयोग किया जा सकता है। इस महीने नौकरी वर्ग वाले लोगों को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि आपके कार्य को देखकर लोग आपकी सराहना करेंगे। इस महीने बड़ा आर्थिक जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धान का व्यय न करें। महीने के उतरते समय में कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना आदि के योग निर्मित हो सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope June 2024)

यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। आपको किसी बड़े कार्य का दायित्व प्राप्त हो सकता है। नौकरी क वालों के लिए पदोन्नति प्राप्त होगी। वह उनके कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इस महीने पैतृक संपत्ति में आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। वह घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिस कारण घर का माहौल शानदार रहेगा। इस महीने आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिस प्रकार आप खुशी से झूम उठेंगे। यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में काम कर रहे लोगों के लिए इस महीने बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना शानदार रहेगा, आपको बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story