रांची। सहियाओं को जल्द ही बढ़ा हुआ मानदेय मिल सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सहियाओं को टैब भी उपलब्ध करायेगा। रिम्स ऑडिटोरियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय सहिया सम्मेलन में बेहतर कार्य के लिए सहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य भर से करीब 700 सहियाओं ने भाग लिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शहरों का जल्द ही बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग टैब भी उपलब्ध कराएगा, ताकि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को अंतिम पायदान तक पहुंचा सके।

इस दौरान सहिया दवा किट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम राज्य सरकार एवं एकजुट संस्था को चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन के द्वारा किया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य की 42,464 सहिया पर विभाग को गर्व है। कोरोना काल में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। शिशु और मातृ मृत्युदर में कमी भी सहिया की ही देन है।

बन्ना ने कहा कि सहिया को ₹2000 मानदेय काफी कम मिलता है। भारत सरकार ने सहियाओं के मानदेय बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच रखी है। केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान सहियाओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य और श्वेत सहिया के रूप में चयनित किया गया। इस दौरान स्वर्ण सैया को 1000 रुपया की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं रजत सहिया को 750, कांस्य सहिया को 500 सम्मान दिया गया

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...