रांची। हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। दुर्गापूजा के दौरान ये बैठक हो रही है, लिहाजा बैठक से शासकीय कर्मचारी अच्छे फैसले की उम्मीद कर रहे हैं। 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में मुहर लगेगी। आज की कैबिनेट में कई बड़े प्रस्ताव पथ निर्माण, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से हैं। वहीं कार्मिक से भी जुड़े दो से तीन प्रस्तावों पर आज कैबिनेट में मुहर लगेगी।

यह बैठक दोपहर 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में सरकार राज्य के गरीबों को 3 कमरों का घर देने पर फैसला ले सकती है। वहीं नियुक्ति नियमावली में संशोधन के भी कई प्रस्तावों पर आज मुहर लगेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...