Female doctor caught in objectionable condition:महिला डाक्टर दो आशिकों के साथ होटल में  रंगरेलियां मना रही थी। महिला डाक्टर के पति को जब पत्नी की अय्याशी की खबर मिली, तो वो होटल में आ धमका और फिर दोनों युवकों की आशिकी का भूत तो उतारा ही, बीबी को बी बेदम पीटा। मामला यूपी के कासगंज का है, जहां महिला डाक्टर को उसके पति ने रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मामला कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के एक होटल का है। पति ने देर रात पत्नी को दो लड़कों के साथ पकड़ा है।    दोनों लड़के गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं पति ने पत्नी पर शराब पीने और सेक्स रैकेट में शामिल होने जैसे आरोप लगाए हैं। घटना के बाद डॉक्टर पति और उसके परिजनों ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई की. कासगंज में एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को होटल में दो लड़कों के साथ पकड़ लिया। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद पति ने पत्नी और दोनों लड़कों की जमकर धुनाई की। साथ में परिवारवालों ने भी दोनों को खूब पीटा।  
पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ और दोनों लड़कों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, महिला दो लड़कों के साथ होटल के कमरे के बाथरूम में दिखाई पड़ रही है। वहीं पर उसका पति अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंच जाता है। वो अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर नाराज हो जाता है।

वो तीनों को मारने लगता है। पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है। फिर लड़कों को घूसें मारता है। उसके बाद परिवार के लोग भी दोनों लड़कों को मारने लगते हैं। महिला का पति अपनी पत्नी को मारते हुए गाली गलौज भी करता है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को शांत कराती है। उसके बाद सभी थाने चले जाते हैं। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था. उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे.

होटल में पकड़ी गई महिला डॉक्टर कासगंज के पटियाली क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। महिला के पति के मुताबिक उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के युवकों के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी समझाने और ससुराल में ​शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। दोनों पति-पत्नी करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं।

बुधवार की रात में महिला का पति और उसके परिजन किसी की सूचना पर होटल पहुंचे। उन लोगों ने महिला को गलत अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। पति ने पत्नी के ​खिलाफ थाना पटियाली में तहरीर दी है। मामले में पुलिस का कहना है, हमें पूरे मामले की जानकारी है। हम लोग तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...