रांची। देवरानी कल्पना सोरेन और जेठानी सीता सोरेन के बीच रिश्ते क्या है, ये बातें किसी से छुपी नहीं है। सीता सोरेन की JMM से मोहभंग होने की एक बड़ी वजह भी कल्पना सोरेन को ही माना गया। दोनों इशारों-इशारों में एक दूसरे पर निशाना भी साधती रही है। अब सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन के चुनाव प्रचार के दौरान लगाने वाले नारों पर निशाना साधा है।

दरअसल सीता सोरेन अपने चुनावी सभा से लेकर, जनसंपर्क अभियान और आम सभाओं में एक नारा लगाती है,..जेल का ताला टूटेगा,….हेमंत सोरेन छूटेगा…उसी नारों पर कटाक्ष करते हुए सीता सोरेन ने कहा है कि जेल का ताला क्या कोी मामूली ताला है, जो हर दिन टूटता ही रहेगा।

आपको बता दें कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन को झामुमो ने प्रत्याशी बनाया है। वो अपने चुनाव प्रचार में बड़ी ही शिद्दत से जुटी हुई है। साथ ही वो लोकसभा चुनाव को लेकर भी लगातार कैंपेनिंग कर रही है। इस बीच सीता सोरेन का कल्पना सोरेन के नारों पर कटाक्ष कर हेमंत सोरेन पर निशाना साधना बड़े राजनीतिक संकेत दे रहा है। ऐसे में अब इंतजार कल्पना सोरेन के जवाब का है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...