रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक कल होगी। शीतकालीन सत्र के दौरान हो रही इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी दी जायेगी, वहीं अनुपूरक बजट पर भी आज की कैबिनेट में मुहर लगेगी। आपको बता दें कि 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक झाऱखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।

कैबिनेट की बैठक 15 दिसंबर, 2023 को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यबक्षता मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुता‍बिक कैबिनेट की बैठक रांची में 15 दिसंबर, 2023 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से आरंभ होगा। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। संभावना जताई जा रही है कि सरकार सत्र के दौरान स्थानीयता के निर्धारण के लिए 1932 के खतियान की बाध्यता संबंधी संशोधित विधेयक पेश कर सकती है। राज्यपाल ने इसे पुनर्विचार के लिए सरकार को वापस किया था। कैबिनेट में इस पर भी चर्चा होगी।

राजभवन ने चतुर्थ वर्गीय पदों पर स्थानीय लोगों की बहाली की अनिवार्यता पर हामी भरी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा आरंभ से खतियान को स्थानीयता का आधार बनाने का पक्षधर है। इस अहम मुद्दे पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...