Festival Health Tips : कुछ दिन में होली आने वाली है, रजमान का महीना भी शुरू होने वाला है। फेस्टिवल्स सीजन में जमकर खाना पीना होता है। खुशियों के इस मौसम में एन्जॉय तो इसके लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना है सबसे जरूरी। त्यौहार है तो घर में पकवान तो बनेंगे ही लेकिन बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से डाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।

आज लगभग 10 में से 6 भारतीयों को एलडीएल कोलेस्ट्रॉ ल की समस्यात है, जिसे देखते हुए हृदय को हेल्दी रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। एलडीएल-सी को ‘बैड कोलेस्ट्रॉ ल’ भी कहा जाता है जिसके हाई होने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

हार्ट से जुड़ी दूसरी समस्याओं के विपरीत, कोलेस्ट्रॉाल हाई होने पर कुछ खास संकेत या लक्षण नहीं दिखाई देते इसलिए इसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने के पीछे आपका खानपान जिम्मेदार होता है। वे चीजें जिनमें सैचुरेटेड और ट्रांस फैट्स की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, उसके ज्यादा मात्रा में सेवन से बैड कैलोस्ट्राल बढ जाता है। ऐसे में जरूरी है इन बातों का ध्यान रखना।

त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका (How to control cholesterol in festivals)

खाने से पहले पानी पी लें
त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे कारगर तरीका ये है कि कुछ भी ज्यादा मात्रा में न खाएं। इससे एसिडिटी और GERD जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खआने से पहले पानी पिएं जिससे पेट भर जाएगा और ज्यादा चीजें नहीं खाएंगे और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। तो, किसी पार्टी के लिए जाएं तो पेट भरकर खाना खाककर जाएं।

स्ट्रेस न लें
त्यौहारों में भागदौड़ तो लगी ही रहती है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा स्ट्रेस न लें। स्ट्रेस से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ये भी आपके दिल के लिए सही नहीं होता।

नींद को चुनें
अगर आप त्यौहारों का भरपूर मजा लेना चाहते हैं, तो नींद के साथ समझौता न करें। अच्छी नींद लेने से मूड अच्छा रहता है। तनाव, चिंता दूर होती है जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।

घर की बनी चीजों को खाएं
घर की बनी चीजों को आप इस दौरान खाएंगे तो गंदे तेल वाले लिपिड फैट से बच पाएंगे। आप अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर पाएंगे और पेट की समस्याओं से भी बचे रहेंगे। तो, आपको करना ये है कि जो भी आप इन त्योहारों के दौरान खाना चाहते हैं उन्हें घर में बनाएं और फिर खाएं। क्योंकि घर की चीजें इतनी नुकसानदेह नहीं होती जितना कि बाहर के खाने से नुकसान होता है।

एयरफ्रायर और ओवन में बनाएं पापड़ और गुजिया
जितनी भी तलने वाली चीजें हैं आप सभी को एयरफ्रायर और ओवन में बना सकते हैं। जैसे पापड़ और गुजिया। इसके अलावा चिप्स और तमाम तरह-तरह की चीजें जिनमें भी तेल का इस्तेमाल होता है आप उन्हें एयरफ्रायर और ओवन में बनाएं और खाएं। इससे आप कई हद तक फैट कंट्रोल कर लेंगे या कहें कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर लेंगे। त्योहारों में ये चीजें और जरूरी हो जाती हैं।

चीनी की जगह खजूर जैसी चीजों का इस्तेमाल करें
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप चीनी की जगह खजूर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करना शरीर को चीनी के नुकसानों से बचा सकता है जो कि कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभाता है। तो, आपको करना ये है कि जितना हो सके उतना नेचुर शुगर का यूज करें और शरीर में अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने करें। त्योहारों में ये तरीका काफी मददगार होता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...