Raw Coconut Benefits: फायदेमंद चीजों में नारियल का जिक्र जरूर आता है। फिर चाहे बात नारियल पानी कर लें या फिर सूखे नारियल और कच्चे नारियल की। नारियल के कण-कण में सेहत से जुड़े राज छुपे हैं। कच्चा नारियल (Raw Coconut) एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाता है।

नारियल में कॉपर, सेलेनियम, आयरन, पौटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक पाया जाता है. हालांकि, कम मात्रा में लेकिन नारियल में विटामिन सी और फोलेट भी होता है। कच्चा नारियल फाइबर से भऱपूर होता है और इसी कारण इसे खाने से पेट संबंधी दिक्कतें नहीं होतीं. कच्चे नारियल में 60 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन और अफारे की समस्या में आराम मिलता है। इसे खाने पाचन तंत्र स्मूथ होता है।

यहां जानिए कच्चा नारियल खाने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.

खाली पेट कच्चा नारियल खाने के फायदे

  1. पेट को रखे फिट- जो लोग सुबह उठकर खाली पेट कच्चा नारियल खाते हैं उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी कच्चा नारियल अच्छा होता है। इससे शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।
  2. खून की कमी दूर करे- नारियल में ढ़ेर सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। सुबह कच्चा नारियल खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। कच्चा नारियल खाने शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। नारियल में पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।
  3. वजन घटाने में मदद- कच्चा या पका कैसा भी नारियल हो, वेटलॉस में बहुत असर साबित होता है। बदलते मौसम में नारियल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हार्ट के मरीज के लिए भी नारियल काफी फायदेमंद साबित होता है।
  4. बाल और त्वचा को बनाए चमकदार- कच्चा नारियल खाने से बाल स्वस्थ बनते हैं। स्किन के लिए भी कच्चा नारियल खाना फायदेमंद होता है। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है और बालों की चमक दोगुनी हो जाती है। कच्चा नारियल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है।
  5. डायबिटीज में फायदेमंद- रोजाना कच्चा नारियल खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कच्चा नारियल खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है। कच्चे नारियल में अमीनो एसिड और गुड फैट पाया जाता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  6. शुगर में फायदा करता है हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कच्चा नारियल शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  7. दिमाग तेज करता हैकच्चा नारियल केवल शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें आयरन और विटामिन बी 6 पाए जाते हैं दिमाग को मजबूत और तेज करते हैं. इसे खाने से दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है और मेमोरी बूस्ट होती है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...