हेल्थ टिप्स: मूंगफली है सर्दियों का ‘असली’ मेवा! जानें क्यों करें रोजाना सेवन, जो सीधे आपकी सेहत पर असर करेगा
Health Tips: Peanuts are the "real" winter nut! Learn why you should consume them daily, which will directly impact your health.

जमशेदपुर के टाटा जू में 10 काला हिरणों की आकस्मिक मौत हो गई. मौत की प्रारंभिक वजह संक्रमण बताई जा रही है. बाड़ में बाकी बचे 10 काले हिरणों को क्वारंटीन किया गया है ताकि संक्रमण बाकी जानवरों तक ना फैले. जू प्रशासन चौकन्ना है और जू में हाईअलर्ट है. चिड़ियाघर में मौजूद बाकी जानवरों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है. प्रबंधन ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैला और जिन जानवरों की इम्युनिी कमजोर थी वे मारे गए.
मृत हिरणों का नमूना जांच के लिए रांची और ओडिशा भेजा गया है ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके. प्रारंभिक जांच के मुताबिक कौवे या चील के जरिए यह संक्रमण फैला.
डॉयरेक्टर डॉ. नईम अख्तर का कहना है कि अभी स्थिति नियंत्रण में है. जानवरों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. चिड़ियाघर में साफ-सफाई युद्धस्तर पर जारी है. बाहर से आने वाले पक्षियों पर भी नजर रखी जा रही है. कर्मचारियों को सख्त निर्देश है कि वे सतर्कता बरतें. किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विशेषज्ञों की सलाह पर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.









