Health Tips : पेशाब में झाग को आम समझने की ना करें गलती, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है लक्षण, तुरंत डाक्टर की लें सलाह

Health Tips : यूरिन हमारे शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। इससे अलग पेशाब हमारी सेहत से जुड़े कई राज भी खोल सकता है। आमतौर पर यूरिन में झाग दिखाई देना ब्लैडर के फुल होने का संकेत होता है। साथ ही अधिक प्रेशर के साथ पेशाब करने पर भी झाग आ सकते हैं। हालांकि, इससे अलग यूरिन में झाग किसी अन्य गंभीर बीमारी की ओर इशारा भी हो सकता है।

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन आप केवल अपने पेशाब को देखने भर से ही शरीर में पल रहीं कई गंभीर बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं। जैसे कई बार लोगों को पेशाब में झाग आने की समस्या होने लगती है, जिसे आम बात समझकर अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि आपकी ये गलती सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे-

पेशाब में झाग आना
शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी के मुताबिक कई बार तेज टॉयलेट आने पर प्रेशर बनने के कारण पेशाब में झाग बन सकते हैं। लेकिन बार बार ये समस्या महसूस हो रही है। या फिर आप जब भी टॉयलेट जाते हैं तो कुछ बुलबुले जैसे दिखाई देते हैं तो ये किडनी से जुड़ी समस्या की ओर भी इशारा हो सकता है। अगर आपको टॉयलेट में झाग के अलावा हाथ, पैर में सूजन या खुजली भी महसूस हो रही है तो किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही अगर थकान, उल्टी और सांस लेने में परेशानी है तो बिना देरी के डॉक्टर को दिखाएं।

टॉयलेट में झाग आने की वजह

  1. कुछ मामलों में शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने या डायबिटीज का शिकार होने पर भी पेशाब में झाग बन सकते हैं।
  2. हमेशा पेशाब में झाग बनने का एक बड़ा कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  3. कई बार गर्मी में पानी कम पीने और शरीर में पानी की कमी होने से भी ऐसा होता है।
  4. अगर आप टॉयलेट में किसी तरह के साबुन या कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा हो सकता है।
  5. कई बार जब आप लंबे समय तक टॉयलेट नहीं जाते हैं तो प्रेशर के कारण भी पेशाब में झाग बन सकते हैं।
    पेशाब में झाग आने पर क्या करें उपाय
  6. गर्मी के दिनों में भरपूर पानी पीने से इस समस्या को कम किया जा सकता है।
  7. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स यानि पानी को बैलेंस ठीक रखना चाहिए।
  8. टॉयलेट को ज्यादा लंबे समय तक होल्ड करने से बचना चाहिए।
  9. डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें।
  10. समय-समय पर अपने यूरिन का रूटीन टेस्ट भी करवाते रहें।
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story