स्वास्थ्य विभाग पहुंची गुरुनानक हाई स्कूल.. आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत….

जमशेदपुर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 3.11.22 को गुरुनानक हाई स्कूल ,मानगो में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से शिविर में टीम पहुंची थी। जिसमें डॉक्टर स्मिता एवं डॉक्टर फटिक पाल के द्वारा 121 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया।

इतने मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

25 मरीजों का ब्लड शुगर जांच

13 मरीजों का हीमोग्लोबिन जांच

40 लाभार्थियों को कोविड 19 प्रतिरक्षण

45 आयुष्मान कार्ड

20 आभा कार्ड बनाया गया।

उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम किरण कुमारी, प्यारि कुजूर ,लैब टेक्नीशियन – नागेश्वर मुर्मु, फार्मासिस्ट – ढोल गोविंद बेरा एवं शहरी सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Related Articles

close