बेतिया।स्कूल के हेडमास्टर को सरेराह गोलियों से अपराधियों ने भून दिया। हेडमास्टर को 11 गोलियां मारी गयी, जिसमें से 3 गोलियां सिर में, 8 गोलियां सीने मारी गयी। हेडमास्टर को उस वक्त गोली मारी गयी, जब वो दुकान में बैठे थे। घटना के बाद हेडमास्टर का मोबाइल और पर्स भी छीन लिया गया। हेडमास्टर का नाम लालबाबू सिंह है। 42 साल के लाल बाबू सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाजीटोला उर्दू में प्रधानाध्यापक थे।

घटना रात 9 बजे की है। हेडमास्टर की एक दवाई दुकान भी है, जहां स्कूल से आने के बाद वो बैठे हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने मीडिल स्कूल के हेडमास्टर की गोली मार दी। घटना हेडमास्टर के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर घटी है। तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उनका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।

इधर, गोली चलने की आवाज पर परिजन दौड़े आए और उन्हें रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। घटना मटियरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्नौता तुर्कवलिया गांव की है। आशंका है आपसी विवाद में ये हत्या की गयी है। गांव की 27 कट्ठा जमीन पर 3 वर्षों से रामनगर के एक व्यवसायी से विवाद चल रहा था। जिसमें गांव के कई लोग भी शामिल हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...