निशिकांत दुबे को बड़ी जिम्मेदारी: केंद्र सरकार ने 24 संसदीय कमेटियों का किया ऐलान, जानिये निशिकांत दुबे को क्या मिली जिम्मेदारी

रांची/ नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने 24 संसदीय समितियों का गठन कर दिया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हालांकि सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है। झारखंड के भी सांसदों को समिति में शामिल किया गया है। निशिकांत दुबे को कामर्स की संसदीय समिति में शामिल किया गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार और आईटी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कंगना रनौत इसी समिति की सदस्य बनाई गई हैं।
बीजेपी नेता राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं. वित्त मामलों की संसदीय समिति की कमान बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को मिली है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महिला, शिक्षा, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति की कमान मिली है। राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल विदेश मामलों की समिति के सदस्य बनाए गए हैं. बीजेपी नेता सी एम रमेश रेल मामलों की समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।









