हरदोई। शादी के जश्न में उस वक्त कोहराम मच गया, जब भीषण हादसे में दूल्हा और उसके पिता सहित 5 रिश्तेदारों की मौत हो गई। घटना हरदोई के पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद की बताई जा रही है। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन से शादी तय हुई थी। शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे।

ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी।हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...