गोपालगंज। अपनी ही मंगेतर से रेप के बाद मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। युवती का शव 27 अप्रैल को मिला था। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पहले अपनी होनी वाली पत्नी के साथ रेप किया, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुड्डू यादव है। आरोपी की दिसंबर 2024 में मृतिका के साथ शादी होने वाली थी। कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी।

गुड्डू पेशे से राज मिस्त्री है और मालदीप में रहता था। 29 मार्च को अपने घर आया और 5 मई को पंजाब जाने वाला था। जानकारी के मुताबिक दोनों फोन पर बातचीत करते थे। पिछले कुछ दिनों से लड़की का कॉल वेटिंग आने लगा तो शक हुआ कि वह दूसरे लड़के से बात करती है।इसी शक के कारण लड़की को कॉल कर बुलाया। फिर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है।

गिरफ्तार गुड्‌डू विशंभरपुर थाना क्षेत्र के टोला सिपाया गांव के रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि 27 अप्रैल 2024 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में एक युवती का शव मिला था। बरामद शव की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल यादव की 18 वर्षीय बेटी पिंकी कुमारी के रूप में की गई थी।आरोपी गुड्डू 26 अप्रैल को होने वाली पत्नी के गांव आया और फोन कर उसे बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। 27 अप्रैल को युवती का शव उसके घर से 300 मीटर दूर बरामद किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...