जमशेदपुर । झारखंड के लोगों के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा रहा। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से विमान सेवा शुरू कर दी गई। सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू हो गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए विमान को रवाना किया।फिलहाल ये विमान 9 सीट का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विमान भुवनेश्वर से जमशेदपुर होते हुए कोलकाता जाएगी। जबकि दूसरा विमान कोलकाता से जमशेदपुर होते हुए भुवनेश्वर जाएगा

वर्तमान समय में जमशेदपुर के लोगों को सीधे विमान सेवा का लाभ नहीं मिल पाता था। जमशेदपुर के लोगों को रांची से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर जाना पड़ता था। यह विमान सेवा शुरू हो जाने के बाद जमशेदपुर और उनके आसपास के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

इस विमान सेवा के साथ झारखंड में एक और जगह से व्यवसायिक उड़ान शुरू कर दी गई, पहले ये सेवा रांची और देवघर से मिल रही है। आपको बता दें कि जमशेदपुर एयरपोर्ट से 10 साल पहले विमान सेवा शुरू की गई थी। परंतु यहां से 25 सीटर एटीआर विमान जमशेदपुर से कोलकाता और नई दिल्ली के बीच नियमित उड़ान भरता था। इसके अलावा एमडीएलआर का 25 सीटर विमान जमशेदपुर से नई दिल्ली के लिए हर रोज उड़ान भरता था। यात्रियों के अभाव में इसे बंद करना पड़ा था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...