नयी दिल्ली। अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अलग-अलग ट्रेड में अलग-अलग जोन में भर्तियों के लिए आवेदन मंगाये जा रहे हैं। भारतीय नौसेना में भी बड़े पैमाने पर अग्निवीर की भर्तियां होगी। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर / एमआर भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए 10 वी और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुल 3000 पदो के लिए निकली भर्तियों के लिए आईये जानते हैं क्या है योग्यता, उम्र सीमा और खाली पदों की संख्या।

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR)/ एमआर भर्ती(MR) 2022 के लिए 3000 पदो पर रिक्तियां निकाली है। एसएसआर (SSR) के लिए 2800 पद पर रिक्तियां निकली हैं। जिसमें 560 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जबकि 2240 पद पुरुष के लिए रखा गया है। वही एमआर (MR)भर्ती के लिए 200 पदो पर रिक्तियां निकाली है।जिसमे 40 पद महिलाओं के लिए रखा गया है।SSR के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22/07/2022 तक रखा गया है। अवेदन शुल्क जेनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस, एसटी, एससी,सभी महिलाओं सभी के लिए कोई राशि नही राखी गई है। SSR के लिए आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखा गया है।


एसएसआर (SSR) के लिए शैक्षिक योग्यता

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 गणित और फिजिक्स में पास होनी चाहिए।ओर साथ साथ बेयोलिजी, केमेस्ट्री और कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय से पास होनी चाहिए।


अग्निवीर एसएसआर (SSR) के लिए शारीरिक योग्यता

ऊंचाई 157 सेमी पुरुष के लिए 152 सेमी (महिलाओ के लिए), 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड (पुरुष के लिए) 8 मिनट महिलाओ के लिए, स्क्वैट्स (उठक बैठक) पुरुष 20 बार महिला 15 बार,
पुश अप : पुरुष 12 बार, बेंट नी सिट-अप्स महिला 10 बार

नौसेना में MR पदों पर निकली है भर्तियां

भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर (MR) के लिए आवेदन करने की तिथि 25/07/2022 से 30/07/2022 तक रखा गया है। अग्निवीर एमआर (MR) के लिए अवेदन शुल्क जेनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस, एसटी, एससी,सभी महिलाओं सभी के लिए कोई राशि नहीं रखी गई है। एमआर (MR) के लिए आयु सीमा न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखा गया है।

योग्यता

अग्निवीर एमआर (MR) के लिए शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एमआर (शेफ / स्टीवर्ड / हाइजीनिस्ट) –
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।


भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर (MR) के लिए शारीरिक योग्यता

ऊंचाई 157 सेमी पुरुष के लिए 152 सेमी महिलाओ के लिए, 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड पुरुष के लिए 8 मिनट महिलाओ के लिए,स्क्वैट्स(उठक बैठक) पुरुष 20 बार महिला 15 बार,
पुश अप : पुरुष 12 बार , बेंट नी सिट-अप्स महिला 10 बार।

एसएसआर और एमआर पदो पर ऑनलाइन आवेदन की आवश्यक देस्तावेज

पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो जेपीईजी प्रारूप में (20 केबी से 50 केबी)
हस्ताक्षर जेपीईजी प्रारूप में (20 केबी से 50 केबी)
सभी मूल प्रमाण पत्र,अंक प्रमाण पत्र,अधिवास प्रमाणपत्र,एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि आयोजित हो),आधार कार्ड।भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर / एमआर भर्ती 2022 के लिए चयन का तरीका ऑनलाइन / ऑफलाइन परीक्षा दोनों होगा।

शारीरिक मानक परीक्षण

जो भी अभ्यार्थी अपना आवेदन करना चाहते है वो https://www.joinindiannavy.gov.in/en/account/account/register पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके आवेदन कर सकते है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...