Gas Cylinder Booking Time: इस समय बुक करें LPG सिलेंडर, मिनटों में हो जाएगी बुकिंग! जानें क्यों सबसे सही है यह टाइम

गैस कंपनियों के सर्वर पर बढ़े भारी ट्रैफिक के बीच आया नया सुझाव—शाम के बाद बुकिंग करने से तेजी से होगा प्रोसेस

नई दिल्ली। देशभर में एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों के बीच लोग तेजी से गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं। अचानक बढ़ी बुकिंग के कारण गैस कंपनियों के ऑनलाइन सिस्टम पर काफी दबाव बढ़ गया है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं को Liquefied Petroleum Gas cylinder बुक कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि सरकार और गैस कंपनियों ने साफ किया है कि देश में गैस की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Gas Cylinder Booking Time:इस समय करें बुकिंग, जल्दी होगा प्रोसेस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर सामान्य दिनों की तुलना में 8 से 10 गुना ज्यादा ट्रैफिक देखा जा रहा है। इसी वजह से कई बार सिस्टम धीमा पड़ जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार गैस सिलेंडर बुक करने का सबसे सही समय शाम 6 बजे के बाद माना जा रहा है। इस समय सर्वर पर अपेक्षाकृत कम लोड होता है, जिससे बुकिंग जल्दी पूरी हो जाती है।

Gas Cylinder Booking Time:रात में बुकिंग करने पर ध्यान रखें यह बात

अगर आप रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट तुरंत प्रोसेस नहीं होती। ऐसी स्थिति में बुकिंग की प्रक्रिया अगले दिन सुबह 6 बजे के बाद ही आगे बढ़ती है।

e-KYC और मोबाइल नंबर अपडेट रखना जरूरी

गैस वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए अब e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी उपभोक्ता का e-KYC पूरा नहीं है तो गैस डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर की डिलीवरी रोक सकता है।

इसके अलावा डिलीवरी से जुड़े सभी अपडेट केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका नंबर सक्रिय हो।

Gas Cylinder Booking Time:WhatsApp से भी कर सकते हैं सिलेंडर बुक

अब कई गैस कंपनियों ने WhatsApp के जरिए भी सिलेंडर बुक करने की सुविधा शुरू कर दी है। उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888224 पर “REFILL” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं और आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

25 दिन का रिफिल नियम लागू

अनावश्यक स्टॉक जमा होने से रोकने के लिए तेल कंपनियों ने 25 दिन का रिफिल नियम लागू किया है। इसके तहत पिछले सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिनों के भीतर नई बुकिंग नहीं की जा सकती

इसके अलावा सुरक्षा के लिए Delivery Authentication Code (DAC) व्यवस्था भी लागू की गई है। सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के मोबाइल पर आए OTP को डिलीवरी बॉय को बताना जरूरी होता है, तभी डिलीवरी पूरी मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close