चार छात्र की गयी जान : नहाने गये चार लड़के नदी में डूबे, चारों की चली गयी जान, सभी एक ही परिवार के रहने वाले

पटना। एक भीषण हादसे में चार छात्रों की मौत हो गयी। ये चारों एक ही परिवार थे और गंगा में नहाने गये थे। इसी दौरान गहरायी में जाने की वजह से चारों की जान चली गयी। घटना एनटीपीसी थाना क्षेत्र के सहनौरा गंगा घाट की है।एक ही परिवार के चार बच्चे नहाने करने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना बाढ़ के घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर निवासी रवि कुमार (20) अपने ननिहाल सहनौरा गांव आया था। रविवार की शाम ममेरे भाइयों के साथ रवि गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान सभी बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।मृतक की पहचान रवि कुमार(20), आदित्य कुमार(14), सुदर्शन कुमार(13) और अनुज कुमार(14) के रूप में हुई है।

मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।एनटीपीसी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story